सहरसा, जनवरी 3 -- सहरसा, नगर संवाददाता। नये साल में शुक्रवार को नगर निगम के सफाईकर्मियों ने दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरु कर दिया। पहले दिन से हीं हड़ताल का असर देखने को मिलने लगा।सुबह न सफाईकर्मियों ने सफाई किया और न ही कचरे का उठाव किया गया ।पहले हीं दिन सफाई व्यवस्था पर काफी असर दिखायी दिया ।जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। अपनी मांगो को लेकर नगर निगम के सफाईकर्मियों कर्मियों द्वारा अक्सर हड़ताल, आंदोलन किया जाता रहा है। शुक्रवार से शुरू हुई सांकेतिक हड़ताल में शामिल सफाई कर्मियों की मांगो में मासिक मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने, हर महीने की 5 तारीख तक वेतन का भुगतान, पिछले दो वर्षों से लंबित ईपीएफ की राशि का भी तत्काल भुगतान करने आदि की मांग शामिल है।सांकेतिक हड़ताल के दौरान सफाई कर्मियों ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन करते हुए नग...