मधेपुरा, फरवरी 28 -- बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को जवाहर चौक पर प्रदर्शन कर पारिश्रमिक भुगतान करने की मांग की। मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने पर सफाई कर्मियों ने भारी आक्रोश जताया। अपनी मांगों के समर्थन में कर्मियों ने शुक्रवार को भी ठप रखा। कचरे का उठाव नहीं होने से नगर पंचायत के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। पारिश्रमिक भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने कहा कहा कि वे सफाई का जिम्मा सौंपने के बाद से वे लोग पूरी निष्ठा से अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार रविकान्त सिन्हा के द्वारा जनवरी 26 से सफाई का कार्य करवा रहे हैं। अबतक मजदूरी नहीं दी गयी है। मजदूरी मांगने पर ठेकेदार रविकान्त सिन्हा के द्वारा कहा गया कि मजदूरी विभाग के तरफ से दी जाएगी। इसके बाद गत 24 फरवरी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.