मुजफ्फर नगर, जनवरी 9 -- नगर पंचायत कार्यालय में सर्दी से बचाव के लिए सफाईकर्मियों को सर्दी की वर्दी वितरित की गई। शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन जमील अहमद,अधिशासी अधिकारी नीलम पांडेय व भाजपा नेता अभिषेक गर्ग ने सर्दी से बचाव के लिए 20 सफाईकर्मियों को गर्म ट्रेकशूट वितरित किये।इस दौरान चेयरमैन जमील अहमद ने बताया कि सफाईकर्मी बड़ी मेहनत के साथ अपना कार्य करते है उनकी सुरक्षा की पूर्णतः जिम्मेदारी हमारी है।उन्होंने बताया कि जल्द ही जूतों का भी वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...