सफाईकर्मियों को नाले में शव मिला
नोएडा, अगस्त 19 -- नोएडा। सेक्टर-55 के नाले में बुधवार को सफाई कार्य के दौरान एक पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सफाई कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा था। आशंका है कि वह बहकर यहां पहुंचा होगा। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। आसपास के थानों से लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। यह भी पढ़ें- Unnao News: नाले में उतराता मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.