नोएडा, मार्च 13 -- नोएडा, संवाददाता। प्राधिकरण ने सफाईकर्मियों को उकसाकर हड़ताल कराने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में यूनियन के छह नेताओं के खिलाफ फेज-1 थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राधिकरण के अवर अभियंता हरेंद्र सिंह मलिक ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि यूनियन नेता सतबीर मकवाना, साधु मकवाना, बबलू पारचा, रवि पारचा, राधे पारचा और सुनील टोंक सफाई कर्मचारियों की भीड़ के साथ प्राधिकरण के अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। उनकी ओर से कई बार काम बंद कराने, धरना देने और हड़ताल करने की चेतावनी दी गई। इतना ही नहीं, कर्मचारियों को प्रभावित करने के लिए कथित तौर पर व्हाट्सऐप पर उत्तेजक वॉइस नोट भी वायरल किए गए। इसके बाद कई सफाई कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए।आरोप है कि सेक्टर-8, 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.