अररिया, मार्च 15 -- अररिया, निज संवाददाता माह-ए-रमजान के महीने में अररिया शहर की सड़कों पर कूड़ा,गलियों में गंदगी का अंबार स्वच्छता अभियान की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है। गंदगी के चलते सबसे ज्यादा दिक्कत रोजेदारों को हो रही है। पिछले सात दिनों से साफ-सफाई नहीं होने से मुख्य बाजार सहित गली मोहल्लों में गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है। कूड़े के ढेर से निकलती दुर्गंध के चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। नगर परिषद स्वच्छता का लाख दावा करे लेकिन हकीकत इसके उलट है। साफ-सफाई तो दूर होली के बाद से ही घर घर कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। सड़कों पर कूड़ा व गंदगी बिखरी पड़ी है। उसी गंदगी व कूड़े के बीच लोग आते जाते हैं। कोई मुंह पर रुमाल रख कर तो कोई हाथ से नाक दबाकर आगे बढ़ता दिखता है। इससे रोजा रहने वाले घरों में लोगों को दिक्कत हो रही है। यही हाल श...