चंदौली, दिसम्बर 19 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। नियामताबाद विकासखंड के राजस्व गांव मढ़िया मे जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि नाली सफाई के लिए विभागीय अधिकारियों सहित ग्राम पंचायत में नियुक्त सफाईकर्मी को कई बार अवगत कराया। सफाईकर्मी की ओर से आधा अधूरा नाला सफाई करके छोड़ दिया गया। जिससे नाली का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में जमा हुआ है।ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मढ़िया गांव के नई बस्ती की आबादी काफी घनी है। जहां घरों का पानी निकासी के लिए वर्षो पूर्व नाला का निर्माण हुआ था। नाला का साफ सफाई नहीं होने के कारण नाला जाम हो गया। जिससे नाबदान का पानी लोगो के घरों में घुसने लगा। नाला जाम होने से पानी ओवरफ्लो होक...