देहरादून, जून 17 -- राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी युवा मोर्चा (उत्तराखंड) ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती,वेतनवृद्धि और पदोन्नति की मांग की। बुधवार को मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मेयर सौरभ थपलियाल नगर आयुक्त आलोक पांडे से मिला। प्रदेश अध्यक्ष राजीव राजौरी ने बताया कि 29 अप्रैल को नगर निगम बोर्ड बैठक में आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का दैनिक वेतन 800 रुपये किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ था। लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। इसके अलावा 715 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भी पास हुआ था। लेकिन अब तक इस पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने 2018 तक 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार नियमित करने, सफाई कर्मचारियों को आवास और भूमि उपलब्ध कराने, सभी 100 वार्डों में महिला सफाई पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, स्वास्थ्य शिविर त...