बस्ती, अगस्त 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने और ग्रामसभाओं में तैनात सफाई कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग शिक्षकों ने उठाई है। इसे लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह और जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में विद्यालयों में सफाई कर्मियों की दैनिक हाजिरी दर्ज कराने की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- जीओ टैगिंग से होगी शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी सफाई कर्मियों की आवश्यकताएँ संगठन ने कहा कि ग्रामसभाओं में तैनात सफाई कर्मियों से संबंधित विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई कराया जाना आवश्यक है। शासन-प्रशासन की ओर स...