खगडि़या, मार्च 12 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि नगर पंचायत मानसी के सभी सफाईकर्मियों की पिछले दो दिनों से वेतन को लेकर जारी हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई। वार्ड पार्षद अमृत राज ने बुधवार को बताया कि लगभग सभी सफाईकर्मी को दो माह से वेतन नहीं देने के कारण सभी नगर पंचायत मानसी में किसी भी वार्ड का काम करने से असहजता महसूस कर रहे थे। इन सभी सफाई कर्मियों का कहना था कि जब तक कि हमें पूरे दो माह का वेतन भुगतान नहीं किया जाता है तब तक हम लोग हड़ताल जारी रखेंगे। मौके पर उन्होंने पहुंचकर सभी सफाईकर्मियों को समझा बूझकर एवं सफाई के संवेदक से बात कर हड़ताल को तुड़वाया। इस अवसर पर सफाईकर्मी सुपरवाइजर कैलाश मलिक, मनीष कुमार, सफाईकर्मी गोलू कु मलिक, पप्पू मलिक, राहुल मलिक, रोहित मलिक, मनोज मलिक ,रुदल मलिक, अमरजीत मलिक आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.