हरदोई, जून 26 -- हरदोई। जिले में एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान आयोजित होगा। अभियान में संक्रामक बीमारियों एवं मच्छर जनित रोगों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया पर प्रभावी नियन्त्रण पाने के लिए अभियान में सम्मिलित विभागों द्वारा कार्य किया जाएगा। दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा और आँगनवाड़ी घर-घर जाकर आभा आई डी बनायेंगी। साफ़-सफाई, मच्छरों से बचाव, हैण्ड वाशिंग, कुपोषण आदि पर चर्चा करेंगी। जिलाधिकारी अनुनय झा ने अभियान में सम्मिलित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ स्वामी विवेकानंद सभागार में एक बैठक की गयी। निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने माइक्रोप्लान मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्राप्त करा दें। यह भी पढ़ें- संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर हुई बैठक माइक्रोप्लान के अनुसार ही अभिया...