भभुआ, जून 12 -- शहर में लगेंगी 2500 नई एलईडी स्ट्रीट लाइट, 13 हाईमास्ट का भी अनुमोदन एकता चौक पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, समस्याओं को ले हेल्पलाइन नंबर जारी भभुआ, नगर संवाददाता। नगर परिषद शहर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण को नई गति देने की तैयारी में है।

प्रकाश व्यवस्था में सुधार सभापति रबीता पटेल के नेतृत्व में विभिन्न विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सभापति प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह उर्फ मंटू सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए खराब स्ट्रीट लाइट को बदलने और नई एलईडी लाइट लगाने की योजना स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि इसके तहत 45 वाट की 1300, 70 वाट की 800 तथा 11...