शामली, मार्च 28 -- शामली। नगर पालिका परिषद शामली में सफाई कर्मियों की घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। शनिवार को सफाई कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते शहर के बाजार एवं गली मोहल्लों में कूड़े के ढ़ेर लग गए। बाद में एसडीएम ने पहुंचकर उचित मांगों को पूरी करने करने के लिए सोमवार तक समय मांगा। इस पर सफाई कर्मियों ने सहमति जताते हुए काम पर लौट आए। शामली नगर पालिका के सफाई कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ और उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले काम बंद कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने जमकर नारेबाजी। सफाई कर्मियों का कहना था कि क्षेत्रफल के हिसाब से 100 नए सफाईकर्मियो...