दरभंगा, अप्रैल 5 -- मनीगाछी। नेहरा पश्चिमी पंचायत के धूंसी गांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय उर्दू परिसर में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन कर जिले में 10वां स्थान लाने वाली विद्यालय की छात्रा आयशा परवीन को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। आयशा ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में जिला स्तर पर 466 अंक लाकर 10वां स्थान लाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर एचएम जफर कलीम सहित अन्य शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित थे। इंटर व माध्यमिक परीक्षा में विद्यालय में टॉप थ्री बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...