पाकुड़, जनवरी 11 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। निबंध, चित्रांकन व पोस्टर मेकिंग में सफल प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी व उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यहां बता दें कि पुलिस द्वारा पाकुड़ नगर क्षेत्र में संचालित स्कूलों के छात्र के लिए मेरे सपनों का भारत विषय पर कक्षा 06 से 8 वीं तक के लिए कविता, कक्षा 09 से 10 वीं तक के लिए चित्रकारिता/पोस्टर मेकिंग एवं कक्षा 11 से 12 वीं तक के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। चित्रांकन में डीपीएस के छात्र सयन सरकार व जिदातो के मिम मंडल अव्वल रहे। वहीं कविता पाठ में रानी ज्योतिमर्यी के गायत्री कुमारी, निबंध प्रतियोगिता में डीपीएस के ही खुशी ग्लोरी साहा अव्वल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...