सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- परिहार। प्रखंड क्षेत्र के सुतिहारा पंचायत अंतर्गत अधखन्नी गांव में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता महागायत्री पुरस्कार समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया विनय कुमार झा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद रेखा कुमारी के द्वारा जिला स्तर पर छात्र वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राएं पवन कुमार एवं ज्योति कुमारी को प्रशस्ति पत्र एवं पन्द्रह हजार के चेक से सम्मानित किया गया।वहीं समारोह में पुरस्कार समिति के संस्थापक सह संरक्षक सेवानिवृत्त शिक्षक महानंद मिश्र के द्वारा ग्राम स्तर पर कल्पना कुमारी, कुंदन कुमार एवं निक्की कुमारी को भी नगद राशि से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- जिला स...