धनबाद, मई 5 -- धनबाद। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की धनबाद शाखा की ओर से सोमवार को शहर के एक होटल में सीए सदस्यों के लिए तकनीकी सेमिनार आयोजित किया गया। थिंक लाइक एन इन्वेस्टर, एनालाइज़ लाइक अ सीए मास्टरिंग स्टॉक सेलेक्शन विषय पर आयोजित सेमिनार में निवेश रणनीतियों, शेयर बाजार की समझ और सटीक स्टॉक चयन की विधियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि का व्याख्यान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट वक्ता सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई के सेक्रेटरी सीए निर्भीक गांधी ने शेयर बाजार के विभिन्न आयामों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि सफल निवेश के लिए केवल पूंजी ही नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन और गहन विश्लेषण भी जरूरी है। उन्होंने निवेशक की सोच, बाजार के व्यवहार, दीर्घकालिक योजना और जोखिम संतुलन पर विशेष जोर दिया।

दूसरे तकनीकी सत्र में चर्चा द...