प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में स्थित चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल के 20 छात्रों का सैनिक स्कूल में चयन हुआ। छात्र-छात्राओं के सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल होने की जानकारी पर सोमवार को जश्न मनाया गया। सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाने के साथ रंग गुलाल लगाकर खुशी जताई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य आदर्श मिश्रा ने प्रवेश परीक्षा में सभी चयनित छात्राओं को माला पहनाने के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य भरत भूषण ओझा, संजीव पांडेय, अनूप मिश्रा, आशीष गुप्ता आनंद मिश्रा, प्रियंका शुक्ला सरिता पांडे, प्रतिभा द्विवेदी, आरती सिंह, प्रतिभा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...