हजारीबाग, दिसम्बर 10 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के झरपो स्थित शिशु विकास विद्यालय परिवार की ओर से बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले विद्यालय के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रमुख संतोष मंडल, थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार, उपप्रमुख रवि वर्णवाल, मुखिया शिबू प्रसाद सोनी, मिथलेश पाठक सरयू प्रसाद, उपेंद्र पांडेय, महेश अग्रवाल उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय निदेशक ज्योतिष पंडा ने किया। इस दौरान सीजीएल परीक्षा में सफल पिंटू कुमार पासवान, पुलिस में महेंद्र प्रसाद और सीआरपीएफ में अमित कुमार को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौक़े प्रधानाध्यापक सत्यानंद पांडेय, शिक्षक सुरे...