हरिद्वार, मई 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। रुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में 'हाउ टू बिकम ए गुड इंट्रेप्रन्योर : ए बेसिक गाइड' विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उद्यमिता और कौशल विकास के प्रति जागरूक करना था। मुख्य वक्ता टीएएपी इंडिया सिडकुल हरिद्वार के प्लांट हेड अमलेश सान्याल ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल शैक्षिक उपलब्धियां सफलता की गारंटी नहीं हैं। सफल उद्यमी बनने के लिए कौशल विकास, जोखिम उठाने का साहस और नई सोच जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान अपनाने और अवसरों को पहचानने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन...