बलरामपुर, जनवरी 4 -- बलरामपुर संवाददाता। सदर ब्लाक के चूलाभारी में समाज के उत्थान को लेकर चौरसिया समाज की ओर से जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ बीआर चौरसिया ने की। डॉ चौरसिया ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता हासिल करने वाले बच्चों एवं उनके माता-पिता को सम्मानित किया जाना चाहिए, ताकि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बने। उन्होंने कहा कि सच्ची लगन, अनुशासन और कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है। गोष्ठी में किसान सतपाल चौरसिया ने बताया कि उनकी ग्यारहवीं कक्षा में अध्ययनरत बेटी पढ़ाई में अत्यंत गंभीर है और वह भविष्य में चिकित्सक बनकर समाज सेवा करना चाहती है। डॉ चौरसिया ने छात्रा की सराहना करते हुए उसे होनहार, तेज और मेहनती बताते हुए उसक...