चाईबासा, फरवरी 13 -- गुवा, संवाददाता। गुवा क्लब में डॉ. स्मिता भास्कर द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए भयमुक्त वातावरण में परीक्षा की तैयारी को लेकर एक दिवसीय प्रेरणादायक कक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर आत्मविश्वास जगाना, सकारात्मक सोच विकसित करना तथा समय और कार्य प्रबंधन की सही समझ प्रदान करना था। डॉ. स्मिता भास्कर ने कहा कि सफलता वहीं पर है, जहां कार्य करने में खुशी का एहसास हो। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा के दबाव से मुक्त रहकर अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की प्रेरणा दी। अपने प्रेरक शब्दों के माध्यम से उन्होंने बच्चों को यह महसूस कराया कि उनके सपने साकार हो सकते हैं, यदि वे सही दिशा, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.