उरई, अप्रैल 5 -- जालौन। आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला चौकी प्रभारी मधु देवी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष नैना साहनी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रबंधिका संध्या हर्षे, उपप्रबंधिका मुक्ता देशपांडे, एवं प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम अध्यक्षा एवं प्रबंधिका ने कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कक्षा छह एच में आस्था, अनन्या तिवारी व खुशी, कक्षा सात एच में पीहू ...