बहराइच, मई 15 -- बहराइच,संवाददाता। इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुउद्देशीय हाल में स्थित बैडमिंटन कोर्ट एवं छत के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सब जूनियर बालिका खिलाड़ी के हाथों फीता कटवाकर किया। नगर पालिका परिषद बहराइच के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल भी उपस्थित रहे। डिस्ट्रिक्ट ओलम्पिक एसोसिएशन की पहल पर विनियमित क्षेत्र विकास शुल्क से सौन्दर्यीकरण कार्य कराया गया है। डीएम ने कहा कि कोर्ट के नवीनीकरण से जिले के युवा खिलाड़ियों को अभ्यास में काफी सुविधा होगी। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष मल्होत्रा, सचिव मनोज गुप्ता, संरक्षक अशोक मातनहेलिया, वरिष्ठ पदाधिकारी बिपिन चन्द्र अग्रवाल, भागवत शुक्ला, बैडमिंटन संघ के सचिव राकेश सिंह, खिलाड़ी राना अनिल सिंह, अनुतोष कमल, अमर...