रांची, मई 4 -- मांडर, प्रतिनिधि। संत जॉन हाई स्कूल, नवाटांड़ में वर्ष 2026 के मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत और विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता से खड़े रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद यहां के छात्र-छात्राएं सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। मंत्री ने छात्राओं की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि वे पढ़ाई के साथ घरेलू जिम्मेदारियां निभाते हुए भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने और सफलता को नई शुरुआत मानकर आगे बढ़ने की सलाह दी। साथ ही अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.