सफलता के लिए नियमित अभ्यास जरूरी
प्रयागराज, अगस्त 29 -- ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगापुरी रसूलाबाद में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय, जनार्दन प्रसाद दुबे तथा शारीरिक शिक्षकों ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर दीप और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विजय कुमार मौर्य ने कहा कि सफलता के लिए प्रतिभा के साथ नियमित अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प जरूरी है। शिवकुमार सिंह ने ध्यानचंद की खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। संचालन रीता विश्वकर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- मेजर ध्यानचंद जयंती पर खेल प्रतियोगिता आयोजित यह भी पढ़ें- मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई यह भी पढ़ें- Gangapar News: अंबिका पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.