सफलता के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी
बरेली, जुलाई 9 -- बरेली। हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025 में प्रतिभाग करने वाली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को गुरुवार को आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद एवं समाजसेवी अनुपम कपूर ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सफलता के लिए समय प्रबंधन, अनुशासन तथा तकनीकी शिक्षा को अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनु पाराशरी और शिक्षकों ने मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ किया। इसके बाद हिन्दुस्तान ओलंपियाड में भाग लेने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान छात्राओं ने करियर, उच्च शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों पर अनुपम कपूर से सवाल पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से जवाब दिया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: मेधावी आईएससी और आईसीएसई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.