प्रयागराज, जून 28 -- किरण सिंह फाउंडेशन की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में रविवार को ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन समारोह हुआ। अतिथियों ने 34 प्रतिभागियों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि मातृ स्नेह फाउंडेशन के संरक्षक नागेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को उद्देश्य के प्रति समर्पित होना चाहिए। साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देना चाहिए। मुख्य अतिथि कर्नल प्रसून सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत और धैर्य के बल पर ही सफलता अर्जित की जा सकती है। सचिव अनुज कुमार सिंह, डॉ. वेदपति मिश्रा, महानिदेशक उप्र पर्यटन ने विचार व्यक्त किए। संचालन आकांक्षा सिंह, आभार ज्ञापन अनिल सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...