नवादा, मार्च 25 -- रजौली, निज संवाददाता रजौली की मिट्टी ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। यूपीएससी 2025 की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 20वीं रैंक हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाने वाले रवि राज का मंगलवार को अपने ननिहाल रजौली पहुंचने पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित जगजीवन नगर पहुंचते ही स्थानीय शिक्षाविदों, समाजसेवियों और परिजनों ने गाजे-बाजे, पुष्प वर्षा और नारों के साथ अपने लाडले का जोरदार अभिनंदन किया, जिससे पूरा वातावरण उल्लास और गर्व के क्षणों से भर गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह और युवाओं को संदेश देते हुए रवि राज ने स्पष्ट किया कि सफलता के लिए इच्छाशक्ति और पढ़ाई के साथ-साथ बेसिक कॉन्सेप्ट्स पर ध्यान केंद्रित करना अनिवार्य है। उन्होंने भविष्य में मिलने वाली हर प्रशासनिक जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.