सफलता की सीढ़ी चढ़नी है तो किताबों से दोस्ती कर लो: जगत माझी
चक्रधरपुर, मई 12 -- सोनुवा। मनुष्य का पुस्तकों से श्रेष्ठ कोई मित्र नहीं हो सकता। जिसने पुस्तकालय की शांति में समय निवेश किया है, उसे जीवन में सफलता निश्चित रूप से मिलती है। उक्त बातें मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने सोमवार को गोविंदपुर पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर कहीं। विधायक ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन करते हुए उम्मीद जताई कि यह केंद्र पूरे क्षेत्र में शिक्षा की नई अलख जगाएगा। उद्घाटन के बाद विधायक ने ज्ञान केंद्र में स्थापित कंप्यूटर कक्ष और लाइब्रेरी का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों के साथ-साथ महापुरुषों की जीवनियां और प्रेरणादायी साहित्य उपलब्ध है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। यह भी पढ़ें- सफलता की सीढ़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.