भभुआ, मार्च 29 -- सरकारी स्कूल के छात्रों का सालाना खर्च 16-18 हजार, निजी स्कूल के छात्रों पर 32-35 हजार रुपये होते हैं खर्च स्कूल की पढ़ाई के साथ कोचिंग बनी मजबूरी, अभिभावकों पर बढ़ रहा आर्थिक दबाव (परीक्षा परिणाम) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले में बेहतर शिक्षा और अच्छे परिणाम की चाह अब छात्रों और अभिभावकों के लिए आर्थिक चुनौती बनती जा रही है। सरकारी विद्यालयों के बच्चे जहां सीमित संसाधनों और कम खर्च में पढ़ाई पूरी कर सफलता हासिल कर रहे हैं, वहीं निजी विद्यालयों के बच्चे दोगुना से भी ज्यादा खर्च कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित निजी विद्यालयों की मासिक फी 400-800 रुपये तक है। जबकि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को स्कूल फी तो नहीं देनी पड़ती, लेकिन अच्छी तैयारी और बेहतर अंक के लिए वह कोचिंग करते हैं। छात्रों अंकित कुमार व पियुष...