वाराणसी, सितम्बर 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मलदहिया स्थित पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को छात्र संवाद कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी रिया सैनी ने छात्राओं में प्रेरणा भरी। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी है। निष्ठा के साथ आगे बढ़ने वाले अपने लक्ष्य को जरूर हासिल करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्रधानाचार्य निशा यादव ने तिलक लगाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। रिया सैनी ने भविष्य को लेकर छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। छात्राओं ने यूपीएससी परीक्षा में आने वाली कठिनाइयों और चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि किस तरह एक-एक कर सिलेबस को तैयार किया जाता है, अपनी रूचि एवं योग्यता के अनुसार विषयों का चयन करते हुए रणनीति बनाकर तैयारी की जा सकती है। रिया ने यूपीएससी के अलावा कॅरिय...