देवरिया, मई 5 -- रामलक्षन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बेलकुण्डा गांव स्थित सीएस मेमोरियल इण्टर कॉलेज में सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विधान परिषद सदस्य डॉ.रतनपाल सिंह ने मेधावी छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से बड़ी उपलब्धि हासिल कर यह साबित कर दिया है प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होतीं। सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण है। एमएलसी डॉ.रतनपाल सिंह ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थी समाज और क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनते हैं और आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की रात दिखाते हैं। यह भी पढ़ें- हाई स्कूल के टॉपर छात्रों को एमएलसी ने किया सम्मानित इससे पूर्व उन्होंने प्रदेश में नौवीं स्थान प्राप्त करने वाली ...