प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता। ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस सत्यवीर सिंह, महापौर गणेश केसरवानी एवं स्कूल प्रबंधक डॉ. आनन्द श्रीवास्तव ने उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ने कहा कि सफलता का मंत्र केवल परिश्रम है और पुरस्कार उस परिश्रम पर लगी विश्वास की मुहर है। पुरस्कार किसी व्यक्ति के जीवन में उत्साह एवं गति प्रदान करते हैं, यदि इसका प्रारंभ छात्र जीवन से ही हो जाए तो निश्चित रुप से उन्हें नित नये कीर्तिमान स्थापित करने से कोई रोक नहीं सकता।अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों से निकले युवा आज भारत में...