देहरादून, दिसम्बर 10 -- देहरादून। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने एडवांस्ड सिर और गर्दन कैंसर देखभाल में बड़ी सफलता हासिल की है। अस्पताल के डॉक्टरों ने दो जटिल टंग रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी सफलतापूर्वक की हैं। डॉ. सौरभ तिवारी (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) और डॉ. चिज़्‌ल् भाटिया (रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी) के नेतृत्व में इन सर्जरी में माइक्रोवैस्कुलर फ्री-फ्लैप तकनीकों का उपयोग करके कैंसर से प्रभावित पूरी और आंशिक जीभ का पुनर्निर्माण किया गया। मरीज अब फिर से बोलने और निगलने का कार्य कर सकते हैं। बुधवार को डॉक्टरों ने पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि समय पर निदान और उन्नत रिकंस्ट्रक्टिव क्षमताएं मरीज़ों के लिए जीवित रहने और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...