नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- हर कोई घूमने फिरने के लिए अलग-अलग मोटिव से जाता है। कुछ लोग माइंड रिलेक्स करने के लिए घूमने जाते हैं, तो कुछ नए शहर के शोरगुल को एंजॉय करना चाहते हैं। ट्रिप के लिए भले ही हर किसी की चॉइस अलग हो लेकिन एक चीज जो हर कोई ट्रिप के दौरान चाहता है वह है कम्फर्ट। हर कोई अपने ट्रैवल में कम्फर्ट को प्रायोरिटी देना पसंद करता है। अगर आप बहुत जल्द किसी ट्रिप पर जाने वाले हैं तो आपको सफर से पहले 15 ट्रैवल हैक्स जरूर जानने चाहिए।15 ट्रैवल हैक्स1) कपड़ों को फोल्ड करने की जगह रोल करें ट्रैवलिंग में अगर लगेज ज्यादा होगा तो इसे संभालने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में कम सामान होने पर आपका ट्रिप कम्फर्टेबल हो सकता है। इसके लिए बैग में सामान को सही तरह से पैक करें। अक्सर कपड़ों को फोल्ड करके रखा जाता है। लेकिन कम जगह में ज्यादा कपड़े र...