फिरोजाबाद, सितम्बर 4 -- फिरोजाबाद। राम मंदिर के ट्रस्ट में शामिल होने पर डॉ.निर्मला यादव का गुरुवार को फिरोजाबाद आगमन पर स्वागत किया गया। महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में स्वागत समारोह के दौरान उन्होंने फिरोजाबाद से जुड़ी अपनी यादें ताजा करते हुए कहा कि जो भगवान राम के आशीर्वाद से उन्हें दायित्व मिला है, उसका निर्वहन करेंगी। शहर के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ शिक्षाविद उपस्थित रहे। एमजी बालिका इंटर कॉलेज के मीटिंग हॉल में वार्ता में डॉ.निर्मला यादव ने कहा कि जोधपुर से आते वक्त उनसे उनका बॉयोडाटा मांगा था, तब सोचा भी नहीं था कि ट्रस्ट में शामिल होने जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। उन्होंने सोचा था कि किसी समिति में शामिल किया जा रहा होगा व रुटीन प्रक्रिया के तहत उन्होंने अपना बायोडाटा भेज दिया। कभी सोचा भी नहीं था कि वह ट्रस्ट में ...