गोंडा, सितम्बर 22 -- गोण्डा, संवाददाता। सफर के दौरान एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। यात्री रामबाबू गुप्ता गोरखधाम एक्सप्रेस से नई दिल्ली से गोरखपुर के लिए सफर कर रहे थे। रेल कर्मियों की सूचना पर रेलवे के उप मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सक एसके मिश्रा ने गोंडा स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर यात्री का इलाज किया। इसी दौरान एक्सप्रेस के जनरल कोच में रंजीत कुमार की तबीयत खराब हो गई। जिसकी जिसका इलाज भी डॉक्टरों की टीम ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...