नई दिल्ली, जुलाई 19 -- सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने कहा उन्होंने वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से किसी निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति देने का अनुरोध करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी याचिका पर रविवार को तत्काल सुनवाई का अनुरोध करेंगी। आंग्मो ने कहा कि उनका सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं रहा है और वह वांगचुक की तबीयत और बिगड़ने से पहले उन्हें वहां से निकालकर अपनी पसंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना चाहती हैं। आंग्मो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि किसी भी परिवार को अपने प्रियजन का इलाज किस अस्पताल में कराया जाए, यह तय करने के लिए प्रशासन से संघर्ष करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सफदरजंग अस्पताल द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेट...