नई दिल्ली, अगस्त 23 -- नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल के केंद्रीय ऑर्थोपेडिक इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी की मशीन लगाई है। शनिवार को विभाग के डॉक्टरों ने पहली बार रोबोटिक सर्जरी कर एक 75 वर्षीय मरीज के घुटने बदले। खास बात यह है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) योजना के तहत बुजुर्ग के निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण किया गया। सर्जरी आर्थोपेडिक के यूनिट प्रमुख प्रोफेसर डॉ. भगवती प्रसाद शर्मा, डॉ. ध्रुव मणि व डॉ. कार्तिक यादव ने की। इस पहल से घुटने, कूल्हे और हड्डियों की बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी अब रोबोटिक सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधा मिल सकेगी। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में रोबोटिक सर्जरी की एक मशीन पहले से मौजूद है। उससे यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियों की सर्जरी की जाती है। इसके अलावा हृदय रोग की...