नई दिल्ली, मार्च 14 -- दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में देश का पहला ऑनलाइन क्रिटिकल केयर फॉलो-अप क्लिनिक शुरू होने जा रहा है। यह ऑनलाइन फॉलो-अप क्लिनिक ई-संजीवनी ओपीडी पोर्टल के माध्यम से मंगलवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक उपलब्ध रहेगा। पोर्टल का उद्घाटन अस्पताल के निदेशक डॉ. संदीप बंसल शनिवार को करेंगे। दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल प्रशासन आईसीयू से डिस्चार्ज हुए मरीजों के लिए देश की पहली ऑनलाइन क्रिटिकल केयर फॉलो-अप क्लिनिक शुरू करने जा रहा है, जहां वे घर पर रहकर स्वास्थ्य लाभ के दौरान डॉक्टरों से सलाह ले सकेंगे।पोर्टल पर लॉग इन करना होगा एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह ऑनलाइन फॉलो-अप क्लिनिक ई-संजीवनी ओपीडी पोर्टल के माध्यम से मंगलवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक उपलब्ध रहेगा। पोर्टल का उद्घाटन अस्पताल के नि...