सफई कर्मचारियों ने की हड़ताल, शहर में लगे कूड़े के ढेर
फिरोजाबाद, मई 24 -- दो महीने से वेतन न मिलने के कारण रविवार को लाइंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के डोर टू डोर एक कर्मचारियों ने रविवार को हड़ताल कर दी। उन्होंने कार्य बंद कर दिया। गाड़ियों के पहिए जाम हुए। कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। पैमेश्वर गेट कंहैया नगर में सभी कर्मचारी एकजुट हो गए। इधर घरों पर लोग गाड़ियों के आने का इंतजार करते रहे तथा सड़कों पर कूड़े के ढेर लग गए। जानकारी मिलने पर महापौर प्रतिनिधि के अलावा कंपनी के एचआर एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां वेतन उपलब्ध कराने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त करा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.