सीतामढ़ी, अक्टूबर 1 -- सीतामढ़ी। स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता और दवा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल में जिले के सभी 54 फार्मासिस्टों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में दवाओं के वैज्ञानिक भंडारण, एक्सपायरी की निगरानी, इंडेंटिंग, स्टॉक प्रबंधन और प्रभावी सप्लाई चेन व्यवस्था की जानकारी दी गई। सिविल सर्जन के नेतृत्व में सदर अस्पताल में स्थापित मॉडल दवा भंडार की कार्यप्रणाली से भी फार्मासिस्टों को अवगत कराया गया। मॉडल स्टोर में दवाओं के सुरक्षित व व्यवस्थित भंडारण के साथ एक्सपायरी की निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। फार्मासिस्टों को एफआईएफओ (पहले आई दवा पहले निकले) और एफईएफओ (जिसकी एक्सपायरी पहले हो, वह दवा पहले निकले) तकनीक के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- एनीमिया से सं...