रुडकी, जून 2 -- लक्सर, संवाददाता। भाकियू भानू ने मंगलवार को गन्ना समिति में गन्ना सप्लाई का खर्च बढ़ाए जाने पर गहरी नाराजगी प्रकट की। कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर मूल्य कम नहीं किया गया तो गया आंदोलन करने को बाध्य होंगे। समिति की बोर्ड की बैठक में सोमवार को प्रस्ताव को लेकर विचार विमर्श किया गया था कि गन्ना समिति का सप्लाई खर्च को दोगुना किया जा रहा है। इसकी बढ़ोतरी का खर्च किसानों के ऊपर बढ़ जाएगा। इसे लेकर बोर्ड बैठक में भी डायरेक्टरो नें नाराजगी जताई थी लेकिन इसे लेकर मंगलवार को भाकियू भानू के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ गन्ना समिति पहुंचे।उ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...