लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 7 -- विद्या भारती ने छेदुई पतिया के सरस्वती विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम किया। इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उनको अपने अधिकार जानने के लिए प्रेरित किया गया। छेदुई पतिया सरस्वती विद्या मंदिर में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वीडीओ शालिनी पांडे शामिल हुईं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुसुमा देवी, सुधा लोधी और रूबी गुप्ता आदि ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उनके अधिकारों की बात कही। साथ ही महिलाओं को खुद अपनी सुरक्षा करने के लिए अपने अधिकारों को जानने को प्रेरित किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। गांव की तमाम महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर गीत सुनाया। इस दौरान प्रिंसिपल राकेश श्रीवास्तव सहित राकेश यादव, राजेंद्र यादव, श्रीपाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.