कानपुर, जनवरी 22 -- कानपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने गुरुवार को जुलूस निकाला। सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग की मांग की। यूएफबीयू के आह्वान पर सड़क पर उतरे बैंक कर्मियों ने इंडियन बैंक बड़ा चौराहा से बैंक ऑफ इंडिया फूलबाग तक जुलूस निकाला। कहा कि इस मुद्दे पर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल होगी। संजय त्रिवेदी, फाजिल, हरिओम पाल, अभिनव, अरविंद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...