अररिया, अप्रैल 20 -- अररिया, वरीय संवाददाता विद्युत विपत्रों में त्रुटि/गड़बड़ी के निवारण के लिए प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार की सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक सभी जेई, सहायक विद्युत अभियंता एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता के कार्यालयों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उपभोक्ता अपनी शिकायतों के निवारण के लिए अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। यह विशेष शिविर माह अप्रैल 2026 में ही आयोजित किया जा रहा है। माह अप्रैल केबाद बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर विद्युत संबंध विच्छेदित कर दी जाएगी एवं कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी। यह भी पढ़ें- सोमवार एवं शुक्रवार को विद्युत कार्यालय में होगी सुनवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...