कौशाम्बी, फरवरी 3 -- सीएमओ डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व वाली चिकित्सा व्यवस्था इन दिनोदिन पटरी से उतरती जा रही है। चिकित्सक मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हुए न केवल उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं बल्कि मनमानी करते हुए पीएचसी से गायब रहते हैं। ताजा मामला पीएचसी नेवादा का सोमवार को देखने को मिला है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवादा की चिकित्सा व्यवस्था डॉ. मनोज कुमार चौरसिया के हवाले है। आरोप है कि यह सप्ताह में सोमवार व मंगलवार को पीएचसी नहीं आते हैं। यूं कहें कि सप्ताह में सिर्फ चार दिन ही ड्यूटी करते हैं। उनके द्वारा यह मनमानी तैनाती के बाद से लगातार की जा रही है। इसकी बानगी मंगलवार को देखने को मिली। पीएचसी में तैनात डाक्टर की कुर्सी खाली रही और मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे। कुछ मरीजों को तो वहां पर मौजूद स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.