मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले समेत सूबे के 8902 कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के समन्वयक प्राथमिक विद्यालय में सप्ताह में एक दिन जाएंगे। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने इसे लेकर सभी जिले के डीईओ को निर्देश दिया है। निदेशक ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में पूर्व में गठित संकुल संसाधन केन्द्र का पुनर्गठन पंचायत स्तर पर विद्यालयों को जोड़ते हुए कॉम्पलेक्स संसाधन केन्द्र के रूप में किया गया है। ऐसे में कॉम्पलेक्स संसाधन केन्द्र को पंचायत स्थित विद्यालयों के शिक्षकों के अकादमिक मेंटरिंग के लिए दो कार्य निर्धारित किए जा रहे हैं। प्राइमरी कक्षा में सुधार को लेकर पहल विद्यालय में अकादमिक अनुश्रवण करने के लिए जिला के रोस्टर के अनुसार कॉम्पलेक्स संसाधन केन्द्र समन्वयक सप्ताह में एक दिन ऐसे विद्याल...