देवरिया, जून 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। पीएम पोषण मध्यान्ह भोजन योजनांतर्गत परिषद व मान्यता प्राप्त एडेड विद्यालयों में निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू में परिवर्तन किया गया है। बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मिल में प्रतिदिन सब्जी/दाल के मेन्यू को प्रतिदिन शामिल किया गया है। इसके अलावा श्री अन्न (मोटे अनाज) को सप्ताह में एक दिन दिया जाएगा। न्यू मेन्यू के तहत सप्ताह में एक दिन बच्चे श्री अन्न का स्वाद चखेंगे। प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत जो नवीन मेन्यू निर्धारित किया गया उसमें सोमवार को रोटी सोयाबीन की बड़ी युक्त मौसमी सब्जी एवं ताजा मौसमी फल, मंगलवार को चावल सब्जी युक्त दाल, बुधवार को मौसमी सब्जी व सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी तथा दूध, गुरुवार को रोटी सब्जी युक्त दाल, शुक्रवार को मौसमी सब्जी व सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी या मूंग की दाल व म...